फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रेलवे स्टेशन पर हत्या: युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किए 20 से 25 वार, हुई मौत, तीन अन्य हुए घायल

Fri, 23 Oct 2026 10:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम 18 वर्षीय करण सिंह की चाकू से हत्या कर दी गई। हमले में करण के तीन साथी भी घायल हुए। पुलिस जांच में जुटी है।
Register For Event
विज्ञापन
स्टेशन पर चाकू से गोदकर लड़के की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे गांव जाखोद खेड़ा निवासी 18 वर्षीय करण सिंह की कुछ युवकों ने चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। हमलावारों ने उसके तीन साथियों गांव के ही मोनू, राहुल व शुभम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को जीआरपी थाना पुलिस टीम जिला नागरिक अस्पताल लेकर गई वहां पर करण सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोग सालासर से ट्रेन में सवार होकर हिसार आ रहे थे। ट्रेन में किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। हिसार के रहने वाले एक पक्ष से युवकों ने अपने साथियों को रेलवे स्टेशन हिसार के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुला लिया। वहां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज ब्रिज पर हमला कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें