फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वलसाड में इंटरलॉकिंग कार्य से दो रेल सेवाएं होंगी प्रभावित

Fri, 14 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिम रेलवे के वलसाड (गुजरात) स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 और 23 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके कारण हिसार से संबंधित दो रेल सेवाओं को पश्चिम रेलवे पर निर्धारित समय के लिए रेगुलेट (कुछ देर ट्रेन रोकना या उसकी गति को नियंत्रित) किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 22476 कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस 22 अगस्त को 10 मिनट और 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 23 अगस्त को 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 22476 कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस 22 अगस्त को कोयम्बटूर से रवाना होगी। वलसाड स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इसे पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। इससे ट्रेन के हिसार पहुंचने के समय पर भी मामूली असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

भिवानी-मुंबई स्पेशल 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट :
गाड़ी संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 23 अगस्त को भिवानी से रवाना होगी। कार्य के कारण इसे पश्चिम रेलवे पर 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। हिसार और आसपास के यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय देरी का ध्यान रखना होगा।


दो ट्रेनें रहेंगी रद्द :
इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 22 अगस्त और 20996 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर ट्रेन 23 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। इसके अलावा पश्चिम रेलवे की कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग अवधि के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें