फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीसवाल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए मिलगेट टीम ने सीसवाल हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को सीसवाल निवासी राधेश्याम पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एक मई को मृतक के पिता रामलाल के बयान पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसवाल निवासी रवि कुमार और श्यामलाल उर्फ श्यामू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी कृष्ण को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें