फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: खारा बरवाला में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते तेजधार हथियार व डंडों से किया था हमला

Tue, 15 Sep 2026 11:18 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक रजनीश के खिलाफ लड़ाई-झगड़े एवं चोरी से संबंधित कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे तथा वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस द्वारा मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड तथा वारदात के पीछे के संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में हुई युवक रजनीश की हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अक्षय जाजूदा के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज है।

विज्ञापन


रंजिश के चलते तेजधार हथियार व डंडों से किया हमला
आदमपुर थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक रजनीश के भाई गौतम के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उसके भाई रजनीश व विष्णु की गांव के ही जयराम, अक्षय जाजूदा के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। 13 सितम्बर की रात वह अपने भाई  रजनीश के साथ मोटरसाइकिल पर मंडी आदमपुर से दूध लेकर अपने घर खारा बरवाला जा रहे थे। मोटरसाइकिल में हवा कम होने के कारण उन्होंने पंवार फिलिंग स्टेशन पर मोटरसाइकिल रोक ली। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों व लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में रजनीश की मौत हो गई।

मृतक भी था हिस्ट्रीशीटर, खिलाफ दर्ज थे 6 आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक रजनीश के खिलाफ लड़ाई-झगड़े एवं चोरी से संबंधित कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे तथा वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस द्वारा मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड तथा वारदात के पीछे के संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चार पुलिस टीमों ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोचा
थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपियों की तलाश तेज की।

वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियारों एवं अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। साथ ही वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें