हरियाणा में जींद के सदर थाना में कार्यरत कांस्टेबल सुखबीर को थाना परिसर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी से पेश आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएपी पूर्णचंद ने बताया कि सुखबीर ने बुधवार रात थाना सदर के प्रांगण में शराब पीकर हुड़दंग मचाया और अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की जिसके लिए उसे निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।