हिसार। गांव कैमरी निवासी सुनील कुमार का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। भारतीय टीम 3 से 5 दिसंबर तक भिवानी में नेपाल के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।
सुनील कुमार के साथ कुरुक्षेत्र के अश्वनी और सोनीपत के विनोद कुमार भी टीम में शामिल किए गए हैं। सुनील कुमार वर्तमान में शिक्षा विभाग में फतेहाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं।
फतेहाबाद डीईओ संगीता बिश्नोई, एईओ अनूप सिंह, कांग्रेस नेता मनोज टाक माही, कोच कुलदीप मक्कड़ और पटवारी ओम ने सुनील को बधाई दी।