फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बसों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने रोकी रोडवेज बसें, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

Thu, 12 May 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

हिसार से वाया अग्रोहा, किरमारा, क्नोह, उकलाना मार्ग पर वे पिछले करीब ढाई साल से बसों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं और ड्यूटी पर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार से वाया अग्रोहा उकलाना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर रोडवेज की बसों को रोक दिया और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि हिसार से वाया अग्रोहा, किरमारा, क्नोह, उकलाना मार्ग पर वे पिछले करीब ढाई साल से बसों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं और ड्यूटी पर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह किरमारा मार्ग पर गांव के बस स्टैण्ड पर चार बसों को रोक कर धरना शुरू कर दिया और आगे नहीं जाने दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें