फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम तृतीय

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवा में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते ​शिक्षक। 
विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ टीम को 60 हजार का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 15 अप्रैल को करनाल स्थित दयाल सिंह कॉलेज में हुई थी जिसमें प्रदेश के चारों जोन से कुल 12 विजेता टीमों ने भाग लिया। बीएससी के विद्यार्थियों भावना, साकेत और लोकेश ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने ज्ञान, त्वरित सोच और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।
कॉलेज परिसर में टीम के आगमन पर साइंस सोसायटी की अध्यक्ष सविता रानी ने विद्यार्थियों और टीम इंचार्ज डॉ. जयश्री का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी और उप-प्राचार्य डॉ. राजेंद्र ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें