फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए श्रम कानूनों से मजदूरों को शोषण से मिलेगी मुक्ति : सुनील ढिल्लो

विज्ञापन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत आयोजकहिसार। भारतीय मज
विज्ञापन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को संगठन कार्यालय हिसार में हुई। इसमें केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से 21 नवंबर को चार श्रम संहिताओं को लागू किए जाने का स्वागत किया गया। हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद के महामंत्री एवं विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लो ने बताया कि चार नए श्रम कानूनों से मजदूरों को शोषण से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिताओं से न्यूनतम मजदूरी, नियुक्ति पत्र, वेतन का बैंक के माध्यम से भुगतान और सामाजिक सुरक्षा का दायरा सभी श्रमिकों तक पहुंचेगा। जहां 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां ईपीएफ, ईएसआई और ईडीएलआई अनिवार्य होंगे। एक वर्ष काम करने पर श्रमिक ग्रेच्युटी के हकदार होंगे और सालाना मेडिकल चेकअप भी अनिवार्य रहेगा। खतरनाक कार्यस्थलों पर एक श्रमिक होने पर भी ईएसआई लागू होगा और नियोक्ता द्वारा पंजीकरण न करवाने की स्थिति में भी श्रमिक लाभ पाने का अधिकार रखेगा। गिग वर्कर्स और असंगठित मजदूरों को भी सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
ढिल्लो ने कहा कि कुछ संगठनों ने इन कानूनों के विरोध में 26 नवंबर को बंद का आह्वान किया है, जिसमें भारतीय मजदूर संघ भाग नहीं लेगा। बैठक में प्रांत मंत्री देवीलाल, प्रेस सचिव हरि सिंह गोदारा, महामंत्री ओमवीर यादव, जिला मंत्री विक्रम श्योराण सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें