फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच युवकों ने डंपर चालक पर हमला किया, हाथ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिंगनीखेड़ा गांव निवासी योगेश पर पांच युवकों ने हमला कर दिया, जिससे उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसके डंपर में भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल योगेश को आसपास के लोगों ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। योगेश ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसका झगड़ा हुआ था। उसी युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। योगेश के अनुसार वह डंपर लेकर गांव की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें