पानीपत रिफाइनरी मजदूरों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते मजदूर संगठन।
हिसार। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और किसान सभा हिसार ने सोमवार को जिला लघु सचिवालय में आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी के ठेका मजदूरों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा। नेताओं ने बताया कि रिफाइनरी विस्तार कार्य में लगे करीब 30 हजार मजदूर 23 फरवरी से आंदोलनरत हैं। उनकी मांगों में आठ घंटे का कार्यदिवस, ओवरटाइम भुगतान, नियमित वेतन तथा शौचालय, पेयजल और कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान सुरेश कुमार ने की। संवाद