फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार कोर्ट परिसर में फायरिंग: गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Aug 2026 03:44 PM IST
Naveen अमर उजाला, हिसार

सार

हिसार अदालत परिसर में वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
Register For Event
विज्ञापन
गैंगस्टर विनोद काणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार अदालत परिसर के मुख्य गेट के सामने वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय भारी दहशत फैल गई, जब दो हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काना की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन


30 सेकंड में 15 से 20 राउंड फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप के अनुसार, दोपहर के समय वकील व लोग खाना खाकर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब 30 सेकंड के भीतर 15 से 20 राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग एरिया में विनोद काना पर फायरिंग शुरू की। इसके बाद उसे दौड़ाते हुए मुख्य गेट के पास लाकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एक हमलावर काबू, दूसरे की तलाश
वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। इनमें से एक हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में हमलावर कुख्यात पानू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

शहर में नाकाबंदी व अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

30 से अधिक केस थे दर्ज

थुराना गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनोद काणा हिसार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 31 से 32 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

जिंदल के PA के भतीजे की हत्या में था शामिल
विनोद काणा ने ही पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें