फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम ने चानौत को टी-कनेक्शन देने से किया इन्कार, अलग लाइन का दिया आश्वासन, अब ग्रामीण लेंगे निर्णय

Thu, 25 Jun 2026 01:16 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि चानौत गांव को अलग से पाइपलाइन दी जाएगी, लेकिन उनकी प्रमुख मांग रही है कि उन्हें भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए टी-कनेक्शन से ही पानी दिया जाए।
Register For Event
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल की गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए अलग पाइपलाइन की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, टी-कनेक्शन से पानी नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मुद्दे पर आसपास के गांवों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। ग्रामीणों की अब तक की प्रमुख मांग रही है कि उन्हें भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए टी-कनेक्शन से ही पानी दिया जाए। अब मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद ग्रामीणों की अगली बैठक और निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चानौत गांव को पेयजल की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी व गांव के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द विकास संबंधी कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही चानौत गांव का दौरा करने की बात कही है, ताकि गांव की समस्याओं और विकास कार्यों का खुद जायजा लिया जा सके। हालांकि जल आपूर्ति के मुद्दे पर ग्रामीणों की मांग अब भी टी-कनेक्शन से पानी लेने की रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें