फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: प्री-क्वार्टर फाइनल में मुक्केबाज अंकुश, भारतीय खिलाड़ियों की जीत से हिसार में जश्न; ईरान को हराया

Wed, 23 Sep 2026 01:07 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के गांव भेरियां निवासी भारतीय सेना के जवान व मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा भार वर्ग में एकतरफा मुकाबला जीतते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अंकुश ने बहरीन/ब्रूनई के मुक्केबाज हमसा वोजेल को 5-0 के अंतर से मात दी।
Register For Event
विज्ञापन
महिला कबड्डी मैच देखते मनीषा के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से हिसार जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के मुक्केबाजों और महिला कबड्डी खिलाड़ियों की जीत की खबर मिलते ही परिजनों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


मुक्केबाज अंकुश पंघाल 5-0 से जीतकर अगले दौर में
जिले के गांव भेरियां निवासी भारतीय सेना के जवान व मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा भार वर्ग में एकतरफा मुकाबला जीतते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अंकुश ने बहरीन/ब्रूनई के मुक्केबाज हमसा वोजेल को 5-0 के अंतर से मात दी। उनके कोच प्रदीप सावंत और ताऊ रमेश पंघाल ने बताया कि अंकुश के अगले प्रतिद्वंद्वी का नाम अभी तय होना बाकी है।

वहीं, 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हांसी के गांव सोरखी निवासी सैनिक नरेंद्र 27 सितंबर को रिंग में उतरेंगे, जहां उनका मुकाबला थाईलैंड के मुक्केबाज अदथापोंग सेंगतेप से होगा।
विज्ञापन


महिला कबड्डी: ईरान को 37-23 से रौंदा, निकिता व मनीषा चमकीं
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत प्रतिद्वंद्वी ईरान को 37-23 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस जीत में हिसार जिले की दो बेटियों निकिता और मनीषा का योगदान अहम रहा है।

निकिता (हसनगढ़, बरवाला): कोच संदीप ने बताया कि लेफ्ट रेडर निकिता कुमारी 'निक्कड़' ने अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की झोली में महत्वपूर्ण 10 अंक डाले। जीत के बाद माता विनोद कुमारी, पिता अनिल नैन और भाई-बहनों ने टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण देख जीत का जश्न मनाया।

मनीषा (भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद): सीमा सुरक्षा बल में तैनात मनीषा ने भी मैच में बेहतरीन खेल दिखाया। उनके कोच धर्मपाल और पिता राजपाल ने परिजनों के साथ मिलकर जीत की खुशी साझा की।

महिला हॉकी टीम का मुकाबला आज
महिला हॉकी टीम भी प्रतियोगिता का अपना दूसरा मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगी। इस टीम में हिसार खेल परिसर से जुड़ीं सविता पूनिया (मूल निवासी सिरसा) और दीपिका सहरावत (मूल निवासी रोहतक) भारतीय दीवार बनकर मैदान पर उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीदें बंधी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें