फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुकून केंद्र में हिंसा पीड़ित 900 महिलाओं को मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित सुकून केंद्र ने अब तक 900 हिंसा पीड़ित महिलाओं और बच्चों को सहायता दिलवाई है। इनमें गर्भावस्था के दौरान मारपीट, शिशु अवस्था में देखभाल में भेदभाव, बचपन में शारीरिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार, बाल विवाह, किशोरावस्था में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी शिकायतें अधिक हैं।
विज्ञापन

काउंसलर राहुल शर्मा ने बताया कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद महिला अपने दर्द को छुपाकर परिवार के पालन-पोषण में लगी रहती है और अपने कर्तव्यों को निभाते हुए परिवार के सभी सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करती है। इसलिए हर महिला का जीवन अत्यंत मूल्यवान है और हम सभी का कर्तव्य है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिलकर कार्य करें।
इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर द्वारा जिला स्तर पर सिविल अस्पतालों में सुकून केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता और सुरक्षा मिल सके। जिला हिसार के सिविल अस्पताल, कमरा नंबर-24 में स्थापित सुकून केंद्र महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, मारपीट, जबरदस्ती, यौन उत्पीड़न, शोषण एवं घरेलू विवादों से संबंधित मामलों में पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें