फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज की 74 बसें कुरुक्षेत्र भेजीं, यात्री बेबस

विज्ञापन
बस स्टैंड पर बसों की कमी के बाद यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
हिसार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती राज्यस्तरीय समारोह के चलते हिसार और हांसी डिपो की 74 बसें कुरुक्षेत्र भेजे जाने से शनिवार को विभिन्न रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जींद, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद सहित कई रूटों पर बसें नहीं चल पाईं, जिससे लोग बसों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


हिसार रोडवेज डिपो में कुल 259 बसें संचालित होती हैं। हरियाणा रोडवेज के निदेशक के आदेश पर शुक्रवार और शनिवार को इनमें से 74 बसों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी की उपस्थिति में आयोजित जयंती समारोह में ले जाने के लिए कुरुक्षेत्र रवाना किया गया। इसका असर दैनिक रूटों पर पड़ा और यात्रियों को बसों की कमी झेलनी पड़ी। अधिकारियों की ओर से समय पर यात्रियों को जानकारी न मिलने के कारण परेशानियों और बढ़ गई।

मैं एक घंटे पहले बस स्टैंड पर पहुंचा था, लेकिन बस नहीं मिली। पूछताछ करने पर स्टैंड पर किसी को भी बस के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि बसें कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में चली गई हैं, इसलिए आज बसों की कमी रही। अब केवल प्राइवेट बस ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


- सुरेंद्र सिंह, निवासी जिला जींद।

मैं अपने परिवार के साथ हिसार से जींद जा रही थी। डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रही थी, लेकिन बस नहीं आई। बाद में पता चला कि डिपो की बसें कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम में गई हुई हैं। इस वजह से हमें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


- भारती देवी, निवासी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें