फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं 44 समस्याएं

Thu, 15 Jan 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कमाना में रात्रि प्रवास दौरान अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत सुनते हुए।
विज्ञापन
रतिया। रात्रि प्रवास के अंतर्गत के गांव कमाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार शाम को कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया और एएसपी दीपांशी सिंगला ने ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए उनकी 44 समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि इस पहल के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य गांवों में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। रात्रि प्रवास कार्यक्रम में गांव का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन समस्याओं का निवारण मौके पर ही किये जाने का प्रयत्न किया जाएगा। वही इस रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य 44 शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव की सरपंच स्वर्णजीत कौर ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सामने गांव की मांगें रखी। जिनमें गांव में बने खेल स्टेडियम के अधूरे पड़े काम को पूरा करवाने, मनरेगा के तहत गांव के पार्क और जोहड़ का सुंदरीकरण करने व गांव में गुरुघर की सड़क का निर्माण और सरकारी स्कूल में अधूरे काम को पूरा करवाने सहित 5 मांगों को रखा जिस पर उपयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मांगो को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए।
गांव में शाम को 2 घंटे प्रवास के बाद अधिकारी वापस चले गए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेन्द्र सिह, सीईओ सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, खंड शिक्षा अधिकारी शशी प्रकाश, सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग, एसडीओ पब्लिक हेल्थअंचल जैन, कृषि विभाग के राजेश कुमार, संदीप सिह, खंड पंचायत अधिकारी हनीश कुमार सहित समस्त खंड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें