फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पिता की हत्या: सिर पर तेजधार हथियार से वार, बड़ा बेटा बोले- छोटे भाई को पड़ रहे थे मिर्गी के दौरे

Wed, 21 Oct 2026 03:34 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सतीश के अनुसार, उसका छोटा भाई विजय अविवाहित है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पिता होटल पर भी काम करता था। सतीश ने बताया कि विजय को पिछले कई दिनों से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील चौक के डेरेवाला मोहल्ले में बुधवार दोपहर को एक बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता धर्मपाल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे सतीश ने अपने छोटे भाई विजय पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सतीश ने बताया कि उन्हें उनके बेटे ने आकर सूचना दी थी कि चाचा विजय ने दादा को चोट मार दी है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो पिता घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश के अनुसार, उसका छोटा भाई विजय अविवाहित है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पिता होटल पर भी काम करता था। सतीश ने बताया कि विजय को पिछले कई दिनों से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा था। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पिता पर हमले के बाद उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें