हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने डिपो प्रधान सूबे सिंह की अध्यक्षता में जीएम महताब सिंह को उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह बूरा और प्रेम कुमार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि फतेहाबाद और टोहाना डिपो में तैनात उपनिरीक्षक चेकिंग के दौरान चालकों और परिचालकाें से बदसलूकी करते हैं।
इससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। इसके अलावा बिना पैसे लिए कर्मचारियों का कोई भी काम नहीं किया जाता। उन्होंने मांग की कि उपनिरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।