फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: बर्तन, चांदी-सोना, गिफ्ट पर बरसा धन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धन संपदा और आरोग्य के त्योहार धनतेरस के दिन रविवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में खासी रौनक रही। शाम को भीड़ बढ़ने और लाइटें जलने के साथ बाजार रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन

बर्तन और ज्वैलरी विक्रेताओं ने बर्तन एवं ज्वैलरी खासकर चांदी के सिक्के बेचकर चांदी काटी। देर रात तक लोगों ने सोने, चांदी के गहने एवं पीतल व कांसे के बर्तनों की खरीदारी की। बर्तन एवं गिफ्ट विक्रेताओं को तो शाम के वक्त किसी की बात सुनने तक की भी फुरसत नहीं थी। शाम को लोगों ने घरों में घी और तेल के दीये जलाए। धन, आरोग्य, सुख, समृद्धि के प्रतिक लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की। मान्यता है कि दीये लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देवता के गृह प्रवेश करने की खुशी में जलाए जाते हैं।
धनतेरस और दिवाली के उपलक्ष्य में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। क्राउन प्लाजा, क्राउन इंटीरियर, एसआरएस मॉल आदि रंग-बिरंगी रोशनी में नहा गए। धनतेरस के बारे में मान्यता है कि वैद्य धन्वंतरि इसी दिन सागर मंथन के दौरान पैदा हुए अमृत कलश लेकर पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

पीतल को धन्वंतरि की धातु माना जाता है। इसलिए इसे खरीदना स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ माना जाता है। चांदी को संपन्नता के देवता कुबेर की धातु माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन चांदी खरीदने से यश, कीर्ति, ऐश्वर्य एवं संपदा की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें