फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में ब्रेन पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अब हृदय की तरह दिमाग की कई बीमारियों के निदान के लिए भी पेसमेकर प्रत्यारोपण किया जाएगा। दिमाग में पेसमेकर को इसलिए लगाया जाता है ताकि दिमाग की नसों में कंपन से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके।
विज्ञापन

हाल ही में पेसमेकर प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन शहर के मेट्रो अस्पताल द्वारा किया गया है। आपरेशन के लिए एक इराकी महिला ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया था। यह जानकारी मेट्रो अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. एसएस बंसल एवं न्यूरो सर्जन ऑलोक गुप्ता ने शनिवार रात एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी।
न्यूरो फिजिशियन डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि दिमाग की बीमारियां उन लोगों को होती हैं जो अधिक उग्र स्वभाव के होते हैं। पारकिन्सन रोग, डिस्टोनिया अथवा किसी भी तरह के कंपन पैदा करने वाली दिमाग की बीमारी का पेसमेकर प्लेसमेंट से इलाज संभव है। अस्पताल द्वारा इराकी महिला सादिया का सफल आपरेशन किया गया है जो पारकिन्सन नामक बीमारी से पीड़ित थी।
विज्ञापन


महंगा है इलाज
अमेरिका में इसे लगाने पर 70 से 80 लाख रुपये की लागत आती है। यहां मात्र 8 लाख रुपये का खर्चा आया। यह पेसमेकर छह लाख रुपये में अमेरिका एवं यूरोप से मंगवाया जाता है।

पेसमेकर करेगा दिमाग को नियंत्रित
यह पेसमेकर कोलर बोन के लिए नीचे लगाया जाता है। इसे बहुत ही पतली तारों से जोड़ा जाता है। पतली तारें दिमाग के अलग अलग हिस्सों को उत्तेजित करती हैं। जिससे दिमाग के सर्किट को कंट्रोल किया जाता है। इस तकनीक को डीप ब्रैन स्टिमुलेशन के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


रिमोट से नियंत्रित होता है दिमाग
-इस ऑपरेशन के बाद मरीज को एक रिमोट कंट्रोल दिया जाता है। जिससे वह अपनी जरूरत के हिसाब से अपने पेसमेकर की तरंगों को कम, ज्यादा या बंद भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें