फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बेहोशी का टीका लगा पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी ने नाबालिग से एक साल पहले की थी शादी

Sat, 20 Nov 2021 12:11 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

हिसार में बेहोशी का टीका लगा पत्नी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता नाबालिग है। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। नाबालिग से एक साल पहले आरोपी ने की थी शादी।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के एक गांव निवासी एक महिला ने सिरसा निवासी उसकी बेटी के पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसने अपनी बेटी की शादी जून 2020 में सिरसा निवासी युवक के साथ की थी। बेटी के नाबालिग होने के कारण उसने शादी के बाद बेटी को ससुराल नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि 14 अगस्त 2021 को उसका दामाद उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आरोप है कि ससुरालजनों ने कहा कि उसकी बेटी वहां नहीं है। इसके बाद उसने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अग्रोहा थाने में दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-खुलासा: एचपीएससी में उप सचिव का पद ही आरक्षित नहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत ने उठाए सवाल

24 अगस्त को उसकी बेटी हिसार वन स्टॉप सेंटर में मिली। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे नशे के टीके देकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  वहीं, शहर निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और देह व्यापार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 को अन्य जिला निवासी एक युवक से हुई थी। उस दौरान उसके एक दोस्त ने अन्य युवक को उसका फोन नंबर दे दिया। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद पीड़िता इस युवक के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: सरकार को अब किसानों का खोया विश्वास जीतने और वायदों पर खरा उतरने की चुनौती, कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद कम होंगी दूरियां
विज्ञापन


आरोपी ने गहने तक छीन लिए
आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी ने उससे देह व्यापार करवाया। नशे की लत के कारण आरोपी ने उसके गहने तक छीन लिए। पीड़िता ने इसके बारे में आरोपी युवक के परिजनों को कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें