फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने गेट मीटिंग की और रोष प्रदर्शन किया

Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की प्रधान सतबीर सरोहा की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल सांगवान व विजय लांबा ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को समर्थन दिया गया। बाद में चंपापुरी स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग की और रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मियों की जायज मांगों पर सहमति बन चुकी थी, अब लागू करने से सरकार पीछे हट रही है। यशपाल सांगवान ने कहा कि उनकी यूनियन सफाई कर्मियों के संघर्ष में साथ खड़ी है। इस मौके पर देवेंद्र भागवी, सतबीर लहरी, विरेंद्र, बिजेंद्र गहलोत, सोमबीर, अनूप शर्मा, दलबीर डोहकी, मास्टर अशोक, जगबीर भागवी, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें