फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 02 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर नांगल पठानी और जाटुसाना रेलवे स्टेशन के बीच देर रात ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दादरी राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी चौकी टीम ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अनीता ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 47-48 वर्ष लग रही है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक ने सफेद और तंबाकू रंग की धारीदार टी-शर्ट व नीली जींस पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें