हरियाणा सरकार के प्रशासन न्याय विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा को राज्य का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया है। निवर्तमान महाधिवक्ता परविंदर चौहान के जज बनने के बाद यह कुर्सी खाली हो गई थी।
विज्ञापन
यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है। अधिसूचना के अनुसार मुटनेजा की नियुक्ति की शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आईएएस की ओर से जारी किया गया है।