फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक: कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला, कार्यक्रम जारी

Sun, 09 Aug 2026 11:20 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को भी सूचना भेजी गई है।
Register For Event
विज्ञापन
हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग ने 9 अगस्त को बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे और इसमें सभी मंत्री एवं राज्य मंत्री शामिल होंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। 

बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को भी सूचना भेजी गई है। राज्यपाल के सचिव को भी बैठक की जानकारी दी गई है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें