फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई में बढ़ेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं: 117 जरूरी दवाओं की खरीद को 97 करोड़ की मंजूरी

Fri, 21 Aug 2026 02:49 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीजीआईएमएस रोहतक में इमेजिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम विद फ्लोरोस्कोपी खरीदा जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
आरती राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण दवाओं और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समिति ने करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से 117 महत्वपूर्ण और आवश्यक दवाओं की खरीद को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक जांच सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है।

समिति ने पीजीआईएमएस रोहतक के लिए कई आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। रोहतक के रक्त बैंक केंद्र के लिए करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह स्वचालित आईडी-नैट प्रणाली खरीदी जाएगी। इससे रक्त की जांच को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, पीजीआईएमएस रोहतक में इमेजिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम विद फ्लोरोस्कोपी खरीदा जाएगा। इससे मरीजों का अधिक सटीक और समय पर निदान संभव होगा।

22 जिला अस्पतालों में आंखों की जांच होगी बेहतर
जिला स्तर पर नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 22 जिला नागरिक अस्पतालों में ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 6.62 करोड़ रुपये की लागत से 22 ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफ खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें