फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिजिटल अरेस्ट मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पालम विहार निवासी राजेंद्र कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो ओर आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन एलोन कॉलोनी निवासी चेतन अंजना व हिंगोनिया गांव निवासी संजय अंजना के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ के अनुसार शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में चेतन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि संजय को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों से नकदी की बरामदगी की जाएगी। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में आरोपी चेतन से 24 हजार, आरोपी संजय से 46 हजार रुपये व दो मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
इस मामले में पालम विहार निवासी राजेंद्र कुमार ने 6 अप्रैल को साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया था कि 29 मार्च से 5 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस बनकर ऑनलाइन गिरफ्तारी वारंट भेजा था, फिर डरा धमकाकर डिजिटल अरेस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें