फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला डिपो ने चलाई 15 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पिछले एक सप्ताह से छावनी बस अड्डे पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अंबाला डिपो ने 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। दिवाली के बाद अब छठ पर्व पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी अंबाला छावनी बस अड्डे पर उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

इसमें बिहार व यूपी के अलावा अन्य नजदीकी जिलों के यात्री भी पहुंच रहे हें। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने जींद, हिसार, सिरसा, हांसी, रोहतक, नारनौल और लखनऊ मार्ग के अतिरिक्त बसों का संचालन शुरु कर दिया है जोकि यात्रियों को राहत पहुंचा रही हैं।
ट्रेन में भीड़, बस का विकल्प : अंबाला छावनी का रेलवे स्टेशन सबसे बड़ा और प्रमुख रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन से बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की ओर संचालित ट्रेनों में हजारों की संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। अधिकतर यात्रियों की ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हो रही, वहीं कई यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती है या फिर ट्रेन घंटों की देरी से चल रही होती तो ऐसे में कई यात्री छावनी बस स्टैंड का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें