फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वृद्धाश्रम में किया हवन

विज्ञापन
वृद्धाश्रम में किया हवन - फोटो : वृद्धाश्रम में किया हवन
विज्ञापन
अंबाला। हाथी खाना मंदिर के समीप स्थित रेड क्रॉस वृद्धाश्रम में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री विश्वकर्मादास दर्शन धीमान कथावाचक जागृति ग्रुप की ओर से गत वर्ष दिवंगत हुए आश्रम के बुजुर्गों की आत्मिक शांति और सद्गति के लिए विशेष हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आश्रम की नेत्रहीन निवासी माता कृष्णा देवी ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां दीं। इस दौरान अन्य बुजुर्ग निवासियों ने नम आंखों से अपने बिछड़े साथियों को याद किया। सामूहिक प्रार्थना में मोहन सिंह, ज्ञान चंद, नरेश कुमार, राजकुमारी और सरोज रानी समेत कई सदस्य शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें