फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पारवाला की टीम ने खिताबी ट्रॉफी पर किया कब्जा

Tue, 19 May 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। मगरपुरा गांव में ब्रदर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पारवाला की टीम ने डैहर गांव की टीम को शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 35 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में टॉस पारवाला की टीम के पक्ष में रहा और कप्तान ने बिना कोई मौका गंवाए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धमाकेदार शुरुआत करते हुए पारवाला के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवरों में 85 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने जीत के लिए एक मजबूत लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डैहर गांव की टीम पारवाला के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे दबाव में आ गई। पूरी टीम मैच में संघर्ष करती दिखी और महज 74 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही पारवाला की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बॉक्स
रनवी राजपूत ने जड़े छह छक्के, मिला मैन ऑफ द मैच
पारवाला टीम की इस खिताबी जीत में खिलाड़ी रनवी राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए अपनी पारी में छह छक्के जड़े। उनके इस विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें