फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने डॉक्टरों को करवाया रोजयोग मेडिटेशन

Sat, 20 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कैंट के नागरिक अस्पताल में विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारीज दयाल बाग आश्रम से आए लोगों को धन्
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारीज दयाल बाग आश्रम की ओर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी व ब्रह्माकुमार राकेश भाई के मार्गदर्शन में 30 डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर को ध्यान व आत्मिक शांति के बारे में जागरूक किया। राकेश ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया। मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इसके साथ ही उन्होंने जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन, क्रोध पर नियंत्रण और तनाव प्रबंधन के सरल उपाये भी बताए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार परमपिता परमात्मा को प्यार के सागर के रूप में अनुभव करते हुए उनसे अंतर्मन से संवाद किया जा सकता है। अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल की पीएमओ पूजा पेंटल ने ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारे राजयोगिनी बहनों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें