- श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर होगा आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर ब्लॉक स्तर निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत शामिल होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्री गुरु रविदास नगर कीर्तन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आयोजित इस नगर कीर्तन के लिए शहर को सजाया गया है। सोसायटी के प्रधान शीशपाल, उपप्रधान शमशेर सिंह, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष लहरी सिंह, मीडिया प्रभारी पूर्ण सिंह, पूर्व प्रधान सतीश राय व कमल बराड़ा ने बताया कि 23 जनवरी को इस 10वें नगर कीर्तन के लिए ब्लॉक के सभी गांवों में जाकर संगत को न्योता दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन अनाज मंडी से प्रारंभ होगा। संत मनदीप दास डेरा सिरसगढ़, संत निर्मलदास डेरा कपाल मोचन, संत सोमदास डेरा बेगमपुरा तंदवाली समेत अन्य संतजन अरदास के साथ नगर कीर्तन को रवाना करेंगे।
बैंड पार्टियां और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
नगर कीर्तन बराड़ा अनाज मंडी से शुरू होकर रेलवे ओवरब्रिज से बराड़ा गांव, श्री गुरु रविदास चौक, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार से पूर्व होता हुआ मौजगढ़ में संपन्न होगा। नगर कीर्तन में ब्लॉक के लगभग सभी गांवों से संगत दर्जनों ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ शामिल होती है। इसके अलावा भारी संख्या में पैदल संगत भी चलती है। नगर कीर्तन में विभिन्न बैंड पार्टियां और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सोसायटी पदाधिकारियों ने संगत से अपील की कि वह बाइक लेकर संगत के साथ न चलें।