फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जर्जर हो चुकी इंटरलॉकिंग टाइलें हटाएगी नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जर्जर हो चुकी इंटरलॉकिंग टाइलों को गलियों से बदला जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष के पास लोगों की लगातार पहुंच रहीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में वार्ड पार्षदों से भी जानकारी मांगी गई है कि उनके क्षेत्र में कौन-कौन सी सड़क की हालात खस्ता है, जहां रिपेयर की जरूरत है ताकि स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

प्राथमिक चरण में उन सड़कों को शामिल किया जाएगा जोकि टूट चुकी हैं या फिर जहां इंटरलॉकिंग टाइलें किसी कारण वश अपने जगह से हट गई हैं। इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए विशेष फंड का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि शिकायत मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर तुरंत समस्या का समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें