फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में सीटीआई से छीना सरकारी टैब

Fri, 12 Jun 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) से चलती ट्रेन में एचएचटी टैब छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक रेलवेज के आदेश पर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित बालुराम मीणा ने बताया कि वो देहरादून में सीटीआई के पद पर तैनात हैं। 15 मई को वह ट्रेन संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून में ड्यूटी पर थे। तड़के करीब 3:15 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची, तो एक अज्ञात युवक उनका सरकारी टैब छीनकर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। मामले की जांच जीआरपी सिटी चौकी प्रभारी यशपाल को सौंपी गई है। जीआरपी अब स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें