फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड का असर : बस के इंतजार में भटक रहे यूपी और पंजाब के यात्री

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार में मां बेटा । संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने सुदूर राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बस स्टैंड पर इन यात्रियों को ठंड के मौसम में घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोई हीटर तक का प्रबंध नहीं है। वीरवार को भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दी। 25 बसें अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। यात्री राजीव ने बताया कि चंडीगढ़ से अंबाला आए थे उन्हें यूपी के मेरठ अपने घर जाना था, मगर डेढ़ घंटे तक बस ही नहीं मिली। यात्री मदन पाल ने बताया कि उन्हें पंजाब के अमृतसर जाना था। बस नहीं मिली ताे पूछताछ केंद्र पर जानकारी ली उन्होंने ठीक से जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

जसबीर सिंह ने बताया कि हरिद्वार जाना था, डेढ़ घंटे तक अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर बस नहीं मिली। सीटीयू की एक बस आई थी वह भी भरी हुई थी। इसलिए वह उसमें बैठ नहीं पाए। इतनी ठंड में यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। अंबाला की बसें जो दिल्ली, जयपुर, हरिद्वार, नारनौल, हिसार, नारनौल, सिरसा, देहरादून, दिल्ली- पटियाला, दिल्ली- जालंधर, दिल्ली- अमृतसर सहित अन्य लंबे मार्ग पर संचालन करती हैं। रास्ते में कोहरा और ठंड के कारण चालक इन बसों का धीमी गति से संचालन कर रहे हैं, इस कारण यह बसें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं। जो बस सुबह आठ बजे पहुंची चाहिए, वह बस 10 बजे के बाद पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को बसों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन



कुछ दिनों से कोहरा छा रहा है, इस कारण बसों की रफ्तार कम हुई है लंबे मार्ग की बसें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं।

- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें