छावनी के द एसडी विद्या स्कूल के स्केटर्स ने जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक जीते। स्कूल
- फोटो : जगदीशपुर में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल के स्केटर्स ने शहर में आयोजित 25वीं अंबाला जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अभीक ने रजत और कांस्य पदक, हितेश ने कांस्य पदक, मेघा ने कांस्य पदक, शुभम मित्तल ने दो रजत पदक जीते। किंडरगार्टन सेक्शन से नेतन्या ने दो रजत पदक, अनायशा धीमान ने कांस्य पदक, शारिका श्रीवास्तव ने दो रजत पदक जीते। सरगुन ने कांस्य पदक जीता, जबकि सुखमन ने एसजीएफआई स्केटिंग टूर्नामेंट के आयुवर्ग-11 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिभाशाली छात्रों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अंबाला का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है।