सनातन धर्म कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व छात्र। प
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भौतिकी, रसायन एवं गणित एसोसिएशन हरियाणा के सहयोग से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप अतिथियों को पौधे भेंट कर किया गया। इसके बाद डॉ. पूनम, नरेश मुद्गिल ने नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के जीवन और रमन प्रभाव के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसोसिएशनों की बैज सेरेमनी भी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें पीपीटी में रॉबिन प्रथम, मनु द्वितीय, नंदिनी तृतीय पोस्टर मेकिंग में मोनिका प्रथम, शीतल द्वितीय, सृष्टि तृतीय। गणितीय खेल में पलक, अक्षित (रुबिक क्यूब) और दलवीर (सुडोकू) ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। संवाद