फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीडी फ्लोर मिल के पीछे गंदगी का आलम, नालियां ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर के पीछे बैंक कॉलोनी, करणपुरी, अमरपुरी, निशात बाग और नागी एसटीडी चौक पर काॅलोनियों में अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां पर सफाई व्यवस्था चरमराई है। नालियां गंदगी से अटीं होने पर ओवरफ्लो हो रही हैं, खाली प्लाॅटों में गंदगी पसरी है। साथ ही कॉलोनी में दर्जन भर कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है, लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन इसके बाद भी इन समस्याओं की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
मनी ने बताया कि निशात बाग में उनकी मुख्य रोड पर करियाना की दुकान है, निशात बाग में कई जगह नाली ब्लॉक हैं, इस कारण नाली का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। कई दिन हो जाते हैं सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते हैं। करणपुरी निवासी हिमांशु ने बताया कि नागी एसटीडी चौक पर सुबह के समय करीब दर्जन भर कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण लोग इस रोड से गुजरने में संकोच करते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती है। कई बार कुत्ते रात के समय भौंकते हुए पीछे पड़ जाते हैं। करीब दो महीने पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। तब से उन्हें कुत्तों से डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक काॅलोनी से नागी एसटीडी तक नाली ब्लॉक : अमरपुरी निवासी अशोक कुमार ने बताया बैंक काॅलोनी से अमरपुरी, करणपुरी और नागी एसटीडी चौक से होते हुए नाली बड़े नाले में मिलती है। यह नाली जगह-जगह से बंद पड़ी है जिसके कारण नाली में हर समय पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें