फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विधि-विधान से हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां

Sat, 29 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्मा कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे श्रीशत चंडी महायज्ञ और देवी भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन भी कार्यक्रम जारी रहा। भक्तों ने यज्ञशाला में बनाए गए हवन कुंडों में पुजारियों की मदद से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए आहुतियां डालीं। कार्यक्रम की समाप्ति पर मां भगवती की आरती की गई, तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। कथा वाचक कमल नयन महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित वृतांत सुनाकर निहाल किया। संवाद
विज्ञापन


भजनों के माध्यम से भक्तों को किया प्रेरित

अंबाला। छावनी के प्रीत नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृंदावन धाम से श्री राधा शांति सेवा जनकल्याण ट्रस्ट से आए कथा वाचक नंद किशोर भारद्वाज ने भक्तों को कथा का रसपान करवाया। भजनों के माध्यम से भक्तों को भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। कथा विराम पर आरती की गई और फिर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें