अंबाला सिटी। शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को लगभग 3.75 करोड़ रुपये की लागत से अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। वार्ड नंबर 1, 2, 3, 8 और 12 में सड़कों, गलियों, नालियों व अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई।
इन सभी कार्यों का शुभारंभ पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने स्थानीय पार्षदों के साथ मिलकर किया। रितेश ने बताया कि वार्ड-1 में लगभग 1.5 करोड़ रुपये, वार्ड-2 में 27 लाख, वार्ड-3 में एक करोड़, वार्ड-8 में 90 लाख और वार्ड-12 में 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की गई है।
इन कार्यों में सड़कों का निर्माण, नालियों का पुनर्निर्माण, गलियों की टाइलिंग और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्याें से प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। संवाद