फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तकनीकी अड़चनों में फंसी सफाई की निविदा, तीन महीने बढ़ा समय

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
अंबाला। तकनीकी अड़चनों के कारण नगर परिषद एक बार फिर पुरानी व्यवस्था के भरोसे रहने को मजबूर है। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण और कचरा निस्तारण के लिए नए सिरे से होने वाली निविदा प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ सकी। हालांकि छावनी की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए परिषद ने वर्तमान ठेके को ही तीन माह के लिए विस्तार दे दिया है जबकि नई निविदा जारी करने के लिए विभाग स्तर पर मंथन भी किया गया था इसलिए अब कुछ आपत्तियों के साथ मुख्यालय से जानकारी मांगी गई है ताकि जल्द से जल्द नई निविदा जारी करके काम शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन


दस्तावेज तैयार करने में देरी
विभागीय सूत्रों के अनुसार, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस बार कचरा उठाने और उसे नष्ट करने के लिए दो अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की जानी थीं लेकिन परिषद के संबंधित विभाग को नए नियमों और तकनीकी बारीकियों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। इस कारण समय रहते निविदा के आवश्यक दस्तावेज तैयार नहीं किए जा सके। अंतिम समय में हुई इस चूक ने पूरी प्रक्रिया को अधर में लटका दिया।

पुराने रेट या नए नियम, असमंजस
परिषद अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि नए टेंडर की शर्तें क्या होंगी। मुख्य पेंच दरों को लेकर फंसा है। अधिकारियों के बीच इस बात पर मंथन चल रहा है कि क्या पुराने रेट में ही कुछ संशोधन करके नया टेंडर जारी किया जाए या फिर बाजार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए नए सिरे से रेट निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन


तीन माह की बढ़ोतरी
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। यदि वर्तमान ठेका समाप्त हो जाता, तो छावनी में गंदगी का अंबार लग सकता था। इसी को देखते हुए परिषद ने पुरानी निविदा को ही तीन महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवधि के दौरान विभाग अपनी तकनीकी खामियों को दूर कर नई निविदा आमंत्रित करेगा।

तकनीकी कारणों से नई निविदा के दस्तावेज समय पर तैयार नहीं हो सके थे। सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसलिए वर्तमान व्यवस्था को तीन माह का विस्तार दिया गया है। जल्द ही नई शर्तों के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- देवेंद्र नरवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें