अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद् (भाविप) की महर्षि दयानंद शाखा की ओर से रविवार शाम एक निजी होटल में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चमन अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष और अंकुर गोयल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के गायन से हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मलिक ने नव संवत के लिए चयनित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई टीम में वित्त सचिव अमित चानना, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल व मीनाक्षी एबट और संयोजक के रूप में कृष्ण गुलाटी, मनोज गर्ग व शैलेंद्र अरोड़ा को शामिल किया गया है।
इस दौरान चार नए सदस्यों सुमित जैन, रोहित सैनी, निशित मित्तल और डॉ. विकास कोहली को भी परिषद की सदस्यता दिलाई गई। सेवा कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजीव अग्रवाल को स्वर्गीय अमन रावल की स्मृति में अमन रावल अवार्ड से सम्मानित किया गया। सचिव अंकुर गोयल ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की। माैके पर प्रदीप गोयल, विवेक गुप्ता और पूनम रावल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मलिक ने की जबकि राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) दीपक राय आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।