संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। समाजसेवी अनुभव अग्रवाल ने एक सोच, एक तारीख, एक उत्सव मुहिम शुरू कर लोगों से सरकारी कैलेंडर के अनुसार एक ही दिन त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी के भी कहने से तारीख को लेकर उलझन पैदा न करें। त्योहार एकता, प्रेम, उमंग और खुशी के प्रतीक होते हैं। सब दिन अच्छे हैं। एक दिन मिलकर त्योहार मनाने का महत्व है, लेकिन त्योहारों की तारीखों को लेकर उत्पन्न होने वाली उलझन इसका मजा किरकिरा कर देती है। हर साल बदलती तारीखें हमें अलग करती हैं, जबकि त्योहार हमें जोड़ने के लिए बने हैं, इसलिए किसी भी त्योहार को एक ही दिन मिलकर मनाएं।