फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निरीक्षण में बंद मिली ऑडियोमेट्री मशीन, ईएनटी विशेषज्ञ से मांगा जवाब

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में स्वास्थ्य डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भवनीश मशीन की अ
विज्ञापन
उप निदेशक डॉ. भवनीश ने नागरिक अस्पताल की जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में रखे उपकरणों को जांचने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी उप निदेशकों को जिम्मा सौंपा गया है। इसी कड़ी में उप निदेशक डॉ. भवनीश को अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को डॉ. भवनीश ने अंबाला में निरीक्षण किया। कैंट के नागरिक अस्पताल में उपकरणों की जांच करते समय उन्हें ईएनटी ओपीडी से जुड़ी ऑडियोमेट्री मशीन बंद मिली।
इस पर ईएनटी विशेषज्ञ से जवाब मांगा तो पता चला कि एक साल से मशीन को चलाने के लिए जिले में कोई ऑपरेटर ही नहीं है। ऐसे में उप निदेशक ने अपनी रिपोर्ट बनाते हुए मशीन की फोटो अपने मोबाइल फोन में ली। इस निरीक्षण में देखा गया कि आखिर कोई उपकरण बंद तो नहीं, अगर बंद है तो क्यूं है इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में दी जानी है।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर मरीज ने पीएमओ से रखी तीसरे लाइन चलाने की मांग
उप निदेशक के निरीक्षण में कैंट के ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल पर बने दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां पुरुष व महिला मरीजों की कतारें लगी हुई थी। इसी बीच एक मरीज ने लेन से बाहर आकर पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के समक्ष भीड़ को देखते हुए काउंटर पर तीसरी लाइन भी शुरू करवाने की मांग रखी। पीएमओ ने तुरंत प्रभाव से निर्देश देते हुए तीसरी लाइन शुरू करवाई ताकि मरीजों को जल्द दवा मिल सके।
विज्ञापन

अन्य जगह भी देखे उपकरण
उप निदेशक ने सबसे पहले सुबह 9 बजे सिटी का निरीक्षण किया। इसके उपरांत कैंट व मुलाना जाकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और उनकी कार्यक्षमता की जांच की। काफी मशीनों की वह खुद अपने मोबाइल में फोटो लेकर गए। कैंट में उन्होंने डिस्ट्रक्टि इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और इसकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अंबाला सिटी सीएमओ कार्यालय से फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. विपिन भंडारी, आरएमओ डॉ. जितेंद्र, लैब प्रभारी डॉ. पंकज, डॉ. नीतू, नर्सिंग ऑफिसर महक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें