फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धार्मिक स्थल बनाकर कब्जा करने का आरोप

Fri, 27 Feb 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक व एडवोकेट संदीप सचदेवा ने लैंड जिहाद के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर 7 के बाहर स्थित मूर्ति श्री रामचंद्र जी ट्रस्ट की भूमि पर पिछले 60-70 वर्षों से अवैध रूप से पीर बनाकर कब्जा किया गया है। सचदेवा के अनुसार अदालत के पिछले आदेशों के बावजूद प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण अवैध निर्माण को पूरी तरह नहीं हटाया गया। अब एडवोकेट संदीप सचदेवा और एडवोकेट गोपाल कृष्ण गुप्ता ने सिविल जज गीतांजलि गोयल की अदालत में दावा पेश किया है। कोर्ट ने इस मामले में उपायुक्त, एसडीएम और पीडब्ल्यूडी विभाग सहित पीर संचालकों को 30 अप्रैल के लिए नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। संदीप सचदेवा ने स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से यह लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो प्रशासन को जगाने के लिए बड़ा जन-आंदोलन भी किया जाएगा। इसके साथ ही, उनका अगला लक्ष्य मोटर मार्केट स्थित काले पुल के पास हुए अवैध कब्जे को भी मुक्त कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें