फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: साल के पहले दिन सुबह साढ़े आठ बजे खुलेगा चिड़ियाघर, इस गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Fri, 31 Dec 2021 07:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नए साल पर अधिक संख्या में दर्शक आने की संभावना में लिया निर्णय, सभी दर्शकों को कोविड गाइडलाइंस का करना होगा सख्ती से पालन।
Register For Event
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन चिड़ियाघर को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खोला जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ एक जनवरी के लिए है। बड़ी संख्या में दर्शकों के चिड़ियाघर पहुंचने की संभावना में यह निर्णय लिया गया है। दर्शकों को कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि नए साल के पहले दिन अधिक संख्या में लोग आ सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए एक जनवरी को चिड़ियाघर सुबह 8:30 बजे से खोल दिया जाएगा। बताया कि साल के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर घूमने पहुंचे थे।

सामान्य दिनों में चिड़ियाघर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोला जाता है। शाम को 4 बजे तक टिकट काउंटर खुलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी को देखते हुए लोग मास्क लगाकर आएं। इससे खुद सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। 

15 जनवरी तक आ जाएंगे गैंडे

चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम की वजह से गैंडा लाने में विलंब हो सकता है। हमारी तैयारी वर्ष के पहले हफ्ते में लाने की है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक मौसम अनुकूल हो गया तो असम से दो गैंडे लाए जाएंगे। बाड़े के अंदर उनके नहाने और आराम करने के लिए मडबाथ (कीचड़ स्नान) तैयार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें