फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भरभरा कर गिर गई दो आवासों की दीवार, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 12 May 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक शंभू सिंह ने कहा कि जटेपुर कॉलोनी में कई मकान जर्जर हैं। कुछ दिन पहले आवास संख्या 160 ए की छत गिर गई थी। रेल अधिकारियों की लापरवाही से रेलकर्मियों की जान जा सकती है।
Register For Event
विज्ञापन
गोरखपुर जटेपुर रेलवे कॉलोनी में दीवारें भरभरा कर गिर गईं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के जटेपुर रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की देर रात दो आवासों की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार आंगन की ओर गिरी। गनीमत रही कि रात में लोग सोने चले गए थे, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। जर्जर आवास की मरम्मत के लिए छह महीने से रेलकर्मी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जटेपुर कॉलोनी में आवास संख्या एल 23 ए में वीर बहादुर सिंह यादव और एल 23 बी में सत्येंद्र पांडेय रहते हैं। दोनों आवासों की पीछे की चहारदीवारी जर्जर थी। बीते फरवरी में ही दोनों रेलकर्मियों ने विभाग को लिखित जानकारी देकर मरम्मत कराने का अनुरोध किया था।

सत्येंद्र के मुताबिक रात करीब 11 बजे चहारदीवारी आंगन की ओर गिर गई। जिस जगह गिरी थी, उसी के पास बाथरूम है और आंगन भी। दीवार गिरने की जानकारी जब अधिकारियों को दी गई तो बुधवार सुबह निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


उधर, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक शंभू सिंह ने कहा कि जटेपुर कॉलोनी में कई मकान जर्जर हैं। कुछ दिन पहले आवास संख्या 160 ए की छत गिर गई थी। रेल अधिकारियों की लापरवाही से रेलकर्मियों की जान जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें