फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेडी बियर देकर बयां की दिल की बात, गोरखपुर में ऐसे मना वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन

Mon, 10 Feb 2020 10:12 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
टेडी बियर डे के अवसर पर टेडी खरीदती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन सोमवार को टेडी बियर डे मनाया गया। इस दिन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवाओं ने अलग-अलग रंगों के आकर्षक टेडी बियर देकर दिल का हाल बयां किया।
विज्ञापन

इस दिन के लिए युवाओं ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। दिन भर बाजारों में रौनक दिखी। टेडी बियर को स्वीकार करने वालों के साथ ही उसे देने वालों के चेहरे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। टेडी बियर डे पर शहर के रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट, आंबेडकर पार्क, व्ही पार्क, पंत पार्क, ओरियन मॉल, एडी मॉल, वीनस मॉल एवं सिटी मॉल में युवाओं की ज्यादा भीड़ दिखी।

बाजारों में रही भीड़
वेलेंटाइन वीक को लेकर बाजार गुलजार हैं। टेडी बियर डे को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। शहर के गोलघर, घंटाघर, शाहमारूफ, असुरन, बशारतपुर आदि बाजारों में मौजूद टेडी बियर व गिफ्ट आइटम के दुकानों में युवाओं की खूब भीड़ हुई। युवाओं ने अपने पसंद के टेडी बियर की खरीदारी की और अपने साथियों को गिफ्ट किया।
विज्ञापन


कल है प्रॉमिस डे
वेलेंटाइन वीक के अंतर्गत पांचवां दिन प्रॉमिस डे केे नाम रहेगा। युवा इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रॉमिस डे के दिन वह एक दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने के वादे साथ ही अन्य वादे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें