उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विसर्जन जुलूस पर पथराव हो गया। मूर्ति तोड़ने के बाद यह बवाल हुआ। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। दो चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
यूपी के बस्ती में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान सोमवार रात 11 बजे शहर के अस्पताल चौराहे के पास हंगामा हो गया। एक पक्ष ने तलवार, ईंट-पत्थर से हमले के साथ एक मूर्ति को खंडित कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। नाराज लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामले में लापरवाही मिलने पर एसपी ने दक्षिण दरवाजा व प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स के चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित होने से नाराज आयोजन समिति ने विसर्जन करने से मना कर दिया। सूचना पर विहिप और बजरंग दल से जुड़े कुछ नेता भी पहुंच गए। जुलूस में शामिल लोग
Trending Videos
10 नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी
दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्य पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा राम किशुन निवासी शुभम जायसवाल की तहरीर पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा तकियवा निवासी सलमान कुरैशी, पिपरा रामकिशुर निवासी अनीस, इरफान, फजल, नफीश, स्टेशन निवासी आरडीक्स, अरमान, पठान टोला निवासी मंटू पठान, समीर, रेहान के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी मानसी दहिया, शहर कोतवाल बृजानंद सिंह, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने नाराज भीड़ को समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इस दौरान हिंदूवादी नेताओं से पुलिस अधिकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया और खंडित मूर्ति को अमहट घाट ले जाकर विसर्जित करा दिया।
प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स के चौकी प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी, दक्षिण दरवाजा चौकी के प्रभारी अमित कुमार के अलावा दक्षिण दरवाजा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव, संतोष कुमार गुप्ता, पुरानी बस्ती थाने में तैनात सिपाही कमलेश कुमार गौड़, धर्मेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। - श्यामकांत, एएसपी